Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना

Rainfall
नई दिल्ली। उत्तर भारत में भयंकर गर्मी का कहर जारी है। लेकिन देश के बाकी हिस्सों में मौसम के रंग-ढंग अलग ही नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। पहले ही असम में लगातार हो रही बारिश से वहां भयानक बाढ़ आयी हुई है।

साथ ही जम्मू एवं कश्मीर में भी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार हैं। आईएमडी ने दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक के आंतरिक भागों, बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के अलावा उड़ीसा के तटीय इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है। देश के बाकी इलाकों में झुलसाती गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+