नक्सली हिंसा में 4 की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी सिंघभूमि जिले में शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक गश्ती दल पर हमला करके दो जवानों को घायल कर दिया। इन जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया।
दूसरी घटना गारवाह जिले की है। यहां शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने चपियामादगाह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी क्योंकि वह कथित तौर पर पुलिस का मुखबिर था।
उधर, गुरुवार रात पश्चिमी सिंघभूमि जिले के लंजो गांव में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मौके पर एक पर्चा छोड़ दिया, जिसमें कहा गया कि दोनों पीड़ित नक्सलियों के नाम पर उगाही कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications