सचिन पर बने फिल्म तो निभाऊंगा पिता का किरदार : खेर
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कीर्तिमानों के शिखर पर विराजमान सचिन पर अब तक कोई फिल्म नहीं बनी है और फिलहाल ऐसी कोई सुगबुगाहट भी नहीं है। ऐसे में खेर की यह तमन्ना अभी पूरी होती नहीं दिख रही हालांकि सचिन के 37वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी यह ख्वाहिश सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए जाहिर कर दी है।
खेर ने कहा, "अगर सचिन की जिंदगी पर कोई फिल्म बनाई जाए तो आप लोगों के मुताबिक किस अभिनेता को उनका किरदार निभाना चाहिए? इसमें कोई दो राय नहीं कि सचिन के पिता की भूमिका मैं निभाऊंगा।"
उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में पैदा हुए सचिन का अब तक का करियर बेमिसाल रहा है। वह अपने 20 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में 30,000 रन से अधिक रन बना चुके हैं और उनके नाम सर्वाधिक 93 शतक दर्ज हैं। उनका यह शानदार सफर अभी भी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications