1000 और मॉडल स्कूल शुरू किए जाएंगे
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शुक्रवार को 1,000 अतिरिक्त मॉडल स्कूलों की स्थापना के लिए हरी झंडी दिखा दी। समिति ने नवंबर 2008 में ऐसे 2,500 स्कूलों की स्थापना की स्वीकृति दी थी।
प्रत्येक मॉडल स्कूल में 560 छात्र होंगे, जिससे देश भर 19.6 लाख छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक लाभ मिल सकेगा। इस योजना को मूर्त रूप विभिन्न सोसायटी के द्वारा दिया जाएगा, जिसकी स्थापना राज्य सरकारें करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications