आईपीएल मामला : संसदीय समिति से जांच पर विचार करेगी सरकार (लीड-1)
मुखर्जी ने कहा, "हमने सभी के सुझावों पर ध्यान दिया है और उन पर विचार किया जाएगा। सरकार सभी मांगों पर विचार करेगी। सदस्यों की चिंताओं से हम प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।"
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग की।
उनकी इस मांग का समर्थन करते हुए जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि खेल मंत्री एम. एस. गिल बीच-बीच में इस आईपीएल को लेकर आवाज उठाते रहे लेकिन उनकी नाक के नीचे यह गोरखधंधा चलता रहा।
शरद ने आरोप लगाया कि आईपीएल लुटेरों का अड्डा बन गया है और यहां हर तरह के लुटेरे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें मॉरीशस, स्विट्जरलैंड जैसे देशों के जरिए पैसा लगाया गया है इसकी जांच होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications