मलयालम अभिनेता श्रीनाथ होटल में मृत पाए गए
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनाथ का शव सुबह लगभग 8.30 बजे मिला। अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या की आशंका से इंकार नहीं किया सकता क्योंकि अभिनेता की कलाई कटी हुई थी।
श्रीनाथ बीते दो दिनों से कोठामंगलम में मलयालम फिल्म 'शिकार' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में सुपर स्टार मोहनलाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। श्रीनाथ की उम्र 50 वर्ष के आसपास थी। उन्होंने अपना फिल्मी करियर वर्ष 1980 में शुरू किया था।
श्रीनाथ की मशहूर फिल्में 'सालिनी एंटे कूतुकरी', 'एथु नंगालुंडू काठा' और 'किरीडम' हैं। उन्होंने शिवसेना के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications