भारत-पाक वार्ता में देरी से चरमवादियों को लाभ होगा : जरदारी
जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर सहित भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों को सौहाद्र्रपूर्ण तरीके से हल करना चाहता है। जरदारी ने कहा कि दोनों देशों को जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर आना चाहिए, अन्यथा चरमवादी और राष्ट्रविरोधी शक्तियां इसका लाभ उठा लेंगी।
जरदारी का यह बयान जनसंख्या और कल्याण मंत्री फिरदौस आसिक अवान से मुलाकात के दौरान सामने आया। अवान ने अपने भारत दौरे और सत्ताधारी कांग्रेस की अध्यक्ष से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी देने के लिए जरदारी से मुलाकात करने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications