तालिबान को हथियार दे सकता है पाकिस्तान

Taliban
वाशिंगटन। अमेरिका के एक परमाणु अप्रसार विशेषज्ञ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ तनाव बढ़ने की स्थिति में तालिबान को भारत के खिलाफ अपने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत दे सकता है।

जनसंहार के हथियारों की रोकथाम हेतु अमेरिकी आयोग के प्रमुख बॉब ग्राहम ने गुरुवार को हाउस होमलैंड सिक्युरिटी कमेटी की आयोजित एक सुनावाई के दौरान इस तरह की स्थिति सामने रखी। ग्राहम ने चेतावनी दी, "यदि कश्मीर में ऐसा कुछ घटित होता है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ता है तो उस स्थिति में कोई कुछ निर्णय ले सकता है।"

ग्राहम ने कहा, "पाकिस्तान कह सकता है कि हम इन हथियारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, लेकिन हम तालिबान को अपने हथियारों तक पहुंचने की अनुमति दे सकते हैं और वे हमारे गंदे काम को अंजाम देंगे।"

पढ़ें- देश-दुनिया की ताजा खबरें | जोक्‍स | राशिफल

अमेरिकी आयोग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यदि कश्‍मीर मुद्दे को लेकर भारत-पाक के बीच बड़ी लड़ाई छिड़ गई तो तालिबान भारत पर हमला बोल सकता है। अमेरिकी आयोग के प्रमुख बॉब ग्राहम का कहना है कि पाकिस्‍तान ऐसे तो यही कहेगा कि वो परमाणु हथियार का इस्‍तेमाल नहीं करेगा, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वो कभी भी तालिबान को अपने परमाणु हथियार दे सकता है।

आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें ऐसी कोई बात नहीं होनी देनी चाहिए जिससे दोनों देशों के बीच आग भड़क सकती हो। सही मायने में भारत और पाकिस्‍तान के बीच में काई नहीं आ सकता है। हालांकि अमेरिका और रूस पिछले कई वर्षों से दोनों के बीच मधुर संबंधों के लिए प्रयास कर रहे हैं। रही बात चीन की तो उसके साथ भारत के अच्‍छे संबंध हैं, लिहाजा उधर से कोई खतरा फिलहाल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+