पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आसमान साफ रहने का अनुमान है।

दिल्ली में गुरुवार का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था।

उत्तर प्रदेश में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। पिछले 24 घटों के दौरान गाजीपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसके अलावा वाराणसी का 43.8, गोरखपुर का 41.5, इलाहाबाद का 41.6 और लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान चिलिचलाती गर्मी का दौर इसी तरह जारी रहेगा।

बिहार के विभिन्न इलाकों में तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र गया बना हुआ है जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 44़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं पटना में अधिकतम तापमान 43़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए अधिकांश लोग दिन चढ़ते ही घरों में दुबक जा रह रहे हैं। केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि भूमध्य सागर से आने वाली हवा जब राजस्थान के रेगिस्तान से होकर गुजरती है तब वह और गर्म हो जाती है। यही हवा जब बिहार में प्रवेश करती है तो वह गर्मी को बढ़ा रही है।

मध्य प्रदेश में तापमान में आई गिरावट ने लोगों को कुछ राहत दी है। भोपाल स्थित मौसम विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। सबसे ज्यादा गर्म खजुराहो, सीधी, दतिया और टीकमगढ़ रहा जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही जम्मू एवं कश्मीर में भी बारिश होने की उम्मीद है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार हैं।

आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक के आंतरिक भागों, तेलंगाना, बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के अलावा उड़ीसा के तटीय इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में झुलसाती गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+