किंग्स इलेवन पंजाब के दफ्तर पहुंचे आयकर अधिकारी
मोहाली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)।आयकर अधिकारियों का एक दल शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के दफ्तर पहुंची।
अधिकारियों के अनुसार हरियाणा के पंचकुला कार्यालय से दो अधिकारियों का दल किंग्स इलेवन पंजाब के दफ्तर पहुंचा और कुछ दस्तावेजों की जांच की।
आयकर विभाग (सर्वेक्षण) के निदेशक पवन परमार ने कहा, " न तो यह छापा था और न ही तलाशी अभियान। यह एक सामान्य जांच थी। किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्यालय मुंबई में है तो छापा यहां क्यों मारा जाएगा। "
अधिकारियों ने कहा कि दल ने करीब एक घंटे तक जांच की।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह आयकर अधिकारियों के 11 सदस्यीय दल ने आईपीएल से संबंधित दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications