देश में एचआईवी के 60 हजार मामले
आजाद ने लोकसभा में बताया,"वर्ष 2009 के दौरान एचआईवी पीड़ित कुल 299,513 व्यक्तियों की पहचान की गई और मौजूदा साल 2010 में जनवरी से मार्च महीने के बीच इससे प्रभावित 59,447 लोगों की शिनाख्त की गई।"
सबसे अधिक कर्नाटक में 13,243 मामले सामने आए, वहीं आंध्र प्रदेश में 13,212 मामलों की पहचान की गई।
आंध्र प्रदेश वर्ष 2009 में 65,748 एचआईवी मरीजों के साथ इस सूची में शीर्ष पर था।
आजाद ने कहा, "इधर के कुछ सालों के दौरान एचआईवी मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई, जहां वर्ष 2002 में इनकी तादाद 27.3 लाख थी, वहीं इसमें 2008 में 22.7 फीसदी कमी आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications