खाद्य सुरक्षा विधेयक पर मंत्री समूह में चर्चा नहीं हुई : पवार
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाले मंत्री समूह की बैठक के बाद पवार ने संवाददाताओं को बताया, "खाद्य सुरक्षा बैठक के एजेंडे में नहीं था।" बैठक में गृह मंत्री पी.चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और ग्रामीण विकास मंत्री सी.पी.जोशी ने भी हिस्सा लिया।
पवार ने कहा, "मंत्री समूह ने इस मुद्दे पर चर्चा की कि क्या हम पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के जरिए खाद्यान्नों का आवंटन बढ़ा सकते हैं। मंत्री समूह ने अच्छी फसल के मद्देनजर भंडारण सुविधा को बढ़ाने के बारे में भी चर्चा किया।"
पवार ने कहा, "सवाल यह है कि भंडारण कहां किया जाए? हमने विभिन्न भंडारों का चयन किया है, जहां हम खाद्य को सुरक्षित रख सकते हैं। हमने इस काम में निजी क्षेत्र की मदद ली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications