चोरी के आरोप से व्यथित होकर खुदकुशी की
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र में स्थित पाटीदार अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने शुक्रवार को मोबाइल और 10 हजार रुपये नगद चोरी जाने की थाने में र्पिोट लिखाते हुए दो कर्मचारियों राहुल और अनिल डागर पर शक जताया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अनिल व राहुल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और कुछ देर बाद छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार अनिल अस्पताल पहुंचा और उसने चौथी मंजिल पर स्थित शौचालय में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अनिल ने चोरी के आरोप से व्यथित होकर यह कदम उठाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications