उत्तर प्रदेश में किशोरी को जिंदा जलाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी दोनों किशोरों (17 वर्ष) को गुरुवार देर रात दबिश देकर ललितपुर शहर के निकट से गिरफ्तार किया गया। जिले के महरौनी थाना प्रभारी जावेद सिद्दीकी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया चौकी गांव के दो किशोरों ने गांव की ही किशोरी को बुधवार रात दुष्कर्म में असफल होने पर जिंदा जला दिया था।
सिद्दीकी ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों किशोरों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि किशोरी द्वारा शोर मचाने पर वे मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाकर फरार हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
