रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुद्ध मुनाफे में वृद्धि
यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा है कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की आय 37 फीसदी बढ़कर 200,400 करोड़ रुपये हो गई। यह वर्ष 2009-10 में 146,328 करोड़ रुपये थी।
पिछले वर्ष मार्च महीने में खत्म हुई अंतिम तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 29.9 फीसदी बढ़कर 4,710 करोड़ रुपये हो गया था, जबकि इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 124.9 फीसदी बढ़कर में 60,267 करोड़ रुपये हो गया।
आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा, "तेल और गैस के नए क्षेत्रों की खोज और रिफाइनरी परियोजनाओं के सफलतापूर्वक पूरा किए जाने से कंपनी के सभी हिस्सेदारों का विश्वास बना हुआ है। हम भारत समेत वैश्विक स्तर पर नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे, ताकि क्षमता का त्वरित विकास जारी रहे ।"
कंपनी के राजस्व उपार्जन का मुख्य क्षेत्र रिफाइनरी है, लेकिन इसमें मुनाफे में कमी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications