ब्राजील में जेल पर हमला, 19 कैदी फरार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार साओ पॉलो से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित पलमितल जेल में गुरुवार सुबह करीब तीन बजे पांचों हमलावर जबरन घुस गए। इन्होंने दो सुरक्षाकर्मियों को एक कोठरी में बंद कर दिया।
माना जा रहा है कि नशीली दवाओं की एक तस्कर को छुड़ाने के लिए यह हमला किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
भगोड़ों का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक हेलीकॉप्टर का सहारा लिया और उनमें से छह को पकड़कर दोबारा जेल में बंद कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications