डालमिया का दस्तावेजों के गायब होने से इंकार
डालमिया ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े विवाद को भारतीय क्रिकेट के नजरिए से बेहद दुखद करार दिया। उन्होंने कहा कि रेड चिलीज और कैब के बीच का समझौता पत्र गायब नहीं है। उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का संचालन रेड चिलीज करती है और इसके कार्यालयों पर बुधवार शाम आयकर विभाग ने छापा मारा था।
डालमिया ने गुरुवार को कहा, "कोई कागजात गायब नहीं है। समझौता पत्र की एक प्रतिलिपि और वास्तविक कागजात भी हमारे पास है। बुधवार को वास्तविक कागजात नहीं पाया जा सका था। यह गुरुवार को मिला। हम इसे शुक्रवार को आयकर विभाग को सौंप देंगे।"
आईपीएल विवाद पर बीसीसीआई की कमान संभाल चुके डालमिया ने कहा, "यह बहुत दुखद है। बतौर क्रिकेट प्रशासक मेरे पूरे करियर के दौरान हुई यह सबसे दुख घटना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications