उत्तरी आयरलैंड विस्फोट, 3 घायल
लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी आयरलैंड में गुरुवार रात एक थाने के बाहर हुए कार बम विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह विस्फोट न्यूटाउनहैमिल्टन शहर में हुआ। चौंकाने वाली बात यह भी है कि विस्फोट से लगभग एक घंटे पहले किसी अनजान व्यक्ति ने यहां के एक अस्पताल को फोन कर घटनास्थल पर एक कार के खड़ी रहने की जानकारी देते हुए अलर्ट किया था।
यह विस्फोट एक थाने के निकट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications