गाजियाबाद में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 5 निलंबित
उत्तर प्रदेश में संबंधित पुलिस स्टेशन के निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक (शहर) विजयता ने संवाददाताओं से बताया, "एक टेलीविजन न्यूज चैनल के संवाददाताओं ने इस स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। लोनी इलाके में लोगों ने शिकायत की थी पुलिस लोगों को फर्जी तरीके से यातायात के नियमों के उल्लंघन के मामले में फंसा रही है। वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी यात्रियों पर कथित आरोप लगाकर पैसे वसूल रही है।"
स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो फुटेज पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल के सामने प्रस्तुत की गई जिसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों योगेंद्र और सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
इलाके के डीएसपी और लोनी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में धर्मेद्र कुमार, मनीष कुमार, आशा राम, नरेश और कपिल सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications