बैंकों के लिए 15,000 करोड़ रुपये की पूंजी मंजूर
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए वर्ष 2010-11 और 2011-12 हेतु पूंजी कोष शुक्रवार को मंजूर कर दिया ताकि वे अर्थव्यवस्था की ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए निम्नतम आठ प्रतिशत प्रथम टियर पूंजी बनाए रखे।"
बयान में कहा गया है, "15,000 करोड़ रुपये मौजूदा वित्त वर्ष के लिए आवंटित किया गया है और वर्ष 2011-12 के लिए यदि अतिरिक्त पूंजी की जरूरत पड़ी तो बैंकों के साथ उनके तीसरी तिमाही के परिणाम के आधार पर परामर्श कर इस मुद्दे को निपटा लिया जाएगा।"
प्रथम टियर पूंजी वह कोष होता है, जिसे कोई बैंक अनपेक्षित नुकसान की स्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए संचित रखता है।
बैंकों में पूंजी डाले जाने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण देने की क्षमता बढ़ेगी और इससे आर्थिक विकास की गति तेज होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications