थाईलैंड में हिंसा की अमेरिका ने निंदा की
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने हिंसा की निंदा की है और युनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) के नेताओं से हिंसा न फैलाने को कहा है।
क्राउले ने कहा, "हमने थाई सुरक्षा बलों से भी संयम दिखाने की अपील की है।"
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा से इस्तीफे और संसद भंग करने की मांग को लेकर थाईलैंड में कई हफ्तों से हिंसा हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications