पूर्व मंत्री सुख राम की पत्नी का निधन
शिमला, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुख राम की पत्नी का दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इससे पूर्व मंत्री शोकसंतप्त हैं।
सुख राम के परिजनों ने शुक्रवार को बताया, "दिल्ली में स्थित अपोलो अस्पताल में गुरुवार को रमा शर्मा का लंबी बीमारी के चलते देहावसान हो गया। उनका अंतिम संकार गृह नगर मंडी में शुक्रवार को किया गया।"
मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications