राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के लिए 632 करोड़ रुपये मंजूर
सीसीईए की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है, "11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वित्तीय सहायता के साथ उम्मीद है कि 25 लाख टन वाले बागवानी उत्पादों को संभालने के लिए बुनियादी सुविधाएं पैदा की जाएंगी।"
बयान के मुताबिक बोर्ड द्वारा व्यावसायिक बागवानी और शीत क्षेत्र की श्रृखंला पर 495.61 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे जिससे इस क्षेत्र में 2,500-3000 करोड़ निवेश किए किए जाने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि कृषि एवं सहकारिता विभाग के तहत एनएचबी का गठन वर्ष 1984 में एक स्वायत्तशासी संगठन के रूप में किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications