अलागिरी की अनुपस्थिति को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा

राज्यसभा सदस्य वी.मैत्रेयन के नेतृत्व में एआईएडीएमके के सदस्यों ने अलागिरी के मुद्दे पर मुखर विरोध किया। हंगामे के बीच राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की भी चेतावनी दी।

रासायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्रीकांत जेना एक प्रश्न का जवाब देने के लिए सदन में जैसे ही खड़े हुए राज्यसभा में कुछ सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। जेना हिन्दुस्तान कीटनाशक लिमिटेड के प्रदर्शन से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

मैत्रेयन और एआईएडीएमके के सदस्यों ने तत्काल इसका विरोध करते हुए अंसारी से पूछा, "संसद का सत्र चल रहा है और मंत्री सदन में उपस्थित नहीं हैं। राज्य मंत्री सवालों का जवाब दे रहे हैं। क्या निजी यात्रा पर जाने से पहले मंत्री ने आपसे अनुमति ली थी।"

सदस्यों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में अध्यक्ष हामिद अंसारी ने कहा, "यदि आप इस मामले में जवाब चाहते हैं तो आप मेरे कक्ष में आएं, मैं इसका जवाब आपको दूंगा।"

सदन में विपक्षी दलों के अन्य सदस्यों ने भी अलागिरी की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। हंगामे से व्यथित अध्यक्ष ने कहा, "यदि यह शोर शराबा जारी रहेगा तो मैं सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।"

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, "पूरा मंत्रालय संसद के प्रति जवाबदेह है।"

उल्लेखनीय है कि इसी मुद्दे पर गुरुवार को वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अलागिरी विदेश में हैं और नियम इस बात की इजाजत देते हैं कि मंत्रालय से संबंधित सवालों का जवाब राज्यमंत्री दे सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+