नक्सलियों ने चिकित्सक से मांगे 5 लाख रुपये
रांची, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखण्ड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को नक्सलियों ने एक चिकित्सक से पांच लाख रुपये की मांग की। चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले में स्थित हजारीबाग सदर अस्पताल में सिविल सर्जन विजय कुमार ने पुलिस को सूचित किया है कि नक्सलियों ने फोन कर उनसे पांच लाख रुपये की मांग की है।
कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "फोन करने वाले ने अपने आपको भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एरिया कमांडर विनोद गंजू बताया। उसने मुझसे पांच लाख रुपये की मांग की। मैंने इस फोन कॉल के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है।"
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें विजय कुमार से शिकायत मिली है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications