बगदाद में विस्फोटों में 54 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि राजधानी में हुए बम विस्फोटों में 180 लोग घायल हो गए हैं।
'अल-अरबिया न्यूज चैनल' ने हालांकि खबर दी है कि शिया मस्जिदों को निशाना बनाकर किए गए पांच से छह विस्फोटों में 67 लोग मारे गए हैं जबकि 112 लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे।
बगदाद के दक्षिण में स्थित अल जफरयानिया में एक मस्जिद को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। अल-डोरा इलाके में एक शॉपिंग माल के भीतर विस्फोट किया गया जबकि एक अन्य विस्फोट अल-अमीन इलाके में किया गया।
राजधानी से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अल-खालिदिया कस्बे में शुक्रवार को छह बम विस्फोट हुए। खालिदिया कस्बे में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।
अल-खालिदिया कस्बे में हुए छह बम विस्फोट की जद में दो व्यवसाइयों सहित एक न्यायाधीश का घर भी आ गया। इस विस्फोट में एक व्यवसायी, उसकी पत्नी और पांच बच्चों की मौत हो गई। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी की एक अन्य विस्फोट की जद में आने से मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications