उत्तर-पूर्वी भारत में गर्मी का कहर बरकरार (राउंडअप)

दिल्ली में शुक्रवार को मामूली कमी के साथ अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा देश के तीन अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गुरुवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 34, 37.2 और 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं लखनऊ, पटना, और भोपाल में अधिकतम तापमान 41.7, 43.2 और 39.6 डिग्री दर्ज किया।

पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है। हिमालयी राज्यों जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलावा दक्षिण में कर्नाटक में बूंदाबादी हुई। असम में भारी वर्षा की वजह से बाढ़ की खबरें आ रहीं हैं।

उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से बेहाल हैं। आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। पिछले 24 घटों के दौरान गाजीपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसके अलावा वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 43.8, 41.5 और 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान चिलचिलाती धूप और गर्मी का दौर इसी तरह जारी रहेगा।

बिहार के विभिन्न इलाकों में तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र गया बना हुआ है जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 44़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं पटना में अधिकतम तापमान 43़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए अधिकांश लोग दिन चढ़ते ही घरों में दुबक जा रहे हैं।

केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि भूमध्य सागर से आने वाली हवा जब राजस्थान के रेगिस्तान से होकर गुजरती है तब वह और गर्म हो जाती है। यही हवा जब बिहार में प्रवेश करती है तो वह गर्मी को बढ़ा रही है।

मध्य प्रदेश में तापमान में आई गिरावट ने लोगों को कुछ राहत दी है। भोपाल स्थित मौसम विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। सबसे ज्यादा गर्म खजुराहो, सीधी, दतिया और टीकमगढ़ रहा जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छींटे पड़ने की संभावना जताई है। जम्मू एवं कश्मीर में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, लक्ष्यद्वीप और अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कई भागों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान कोई बदलाव न आने उम्मीद जताई है। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम और लू का चलना जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों और पश्चिम बंगाल में आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+