7,000 पायरेटेड सीडी के साथ 15 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गुरुवार से ही आईएमआई की सूचना के आधार पर 14 जगहों पर छापेमारी की गई।
आईएमआई के एक अधिकारी के मुताबिक लुधियाना, फरीदकोट, मनसा, बटाला, पठानकोट और खन्ना में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 32 मोबाइल मेमोरी चिप्स, 7,019 पायरेटेड सीडी, एमपी3, आठ डीवीडी, वीसीडी, दो मोबाइल फोन, नौ कार्ड रीडर, नौ कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने पिछले महीने नई फिल्मों की 5,909 पायरेटेड सीडी बरामद की थी और इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।
आईएमआई के अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म उद्योग को पायरेटेड सीडी की वजह से प्रति वर्ष 600 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications