निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 स्कूली छात्रों की मौत
पुलिस के अनुसार हादसा जिले के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के बघरावा गांव में हुआ, जहां एक निर्माणाधीन दुकान की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर त्रिलोक सिंह बाल विद्यालय के तीन छात्रों गगन (8), भूपेंद्र (7) और शीतल (10) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल छात्र विशाल (7) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हाथरस के उप-जिलाधिकारी आर.के.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र घर लौट रहे थे।
सिंह ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है, जिसमें मृतक छात्रों के परिजनों को मुआवजे की संस्तुति की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications