क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बिहार में तापमान में कमी

By Staff
Google Oneindia News

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42़ 3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43़ 2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गया सबसे अधिक गर्म रहा जहां का न्यूनतम तापमान 27़ 0 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 43़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 39़ 2 तथा भागलपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए अधिकांश लोग दिन चढ़ते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। स्कूली बच्चों को गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि भूमध्य सागर से आने वाली हवा जब राजस्थान के रेगिस्तान से होकर गुजरती है तब वह और गर्म हो जाती है। यही हवा जब बिहार में प्रवेश करती है तो वह गर्मी को बढ़ा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून के पूर्व राज्य में गर्मी में बहुत कमी होने की संभावना नहीं है। सामान्य तौर पर राज्य में जून महीने के मध्य में मानसून आती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X