7वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत
पुलिस के अनुसार इंदौर के खलघाट निवासी आठ वर्षीय रत्नेश अपने पिता वल्लभ भंडारी के साथ अपने मामा ब्रजमोहन नीमा के यहां आया था। ब्रजमोहन नीमा मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित महंत कम्पलेक्स की चौथी मंजिल में रहते है। गुरुवार रात रत्नेश अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
पुलिस के अनुसार अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते रत्नेश सातवीं मंजिल पर पहुंच गया और छुपने के लिए पानी की टंकी के पास लगी डक्ट पर चढ़ गया। प्लास्टिक की डक्ट कमजोर थी और रत्नेश के चढते ही वह टूट गई। रत्नेश सातवी मंजिल से सीधे नीचे गिर पड़ा। रत्नेश को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रत्नेश का शुक्रवार को जन्मदिन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications