बगदाद में विस्फोट, 14 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अल-हुरिया और अल-रहमानिया इलाके में दो कारों में विस्फोट हुआ जबकि तीसरा विस्फोट अल-सदर शहर में एक मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया जहां लोग इबादत कर रहे थे। चौथा विस्फोट अल-डोरा इलाके में एक शॉपिंग काम्प्लेक्स के भीतर हुआ।
पांचवां विस्फोट एक आत्मघाती हमला था जो अल-अमीना इलाके में एक मस्जिद के समीप हुआ।
राजधानी से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अल-खालिदिया कस्बे में शुक्रवार को छह विस्फोट होने के बाद बगदाद में यह सीरियल धमाके हुए। खालिदिया कस्बे में हुए विस्फोट में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।
अल-खालिदिया कस्बे में हुए छह बम विस्फोट की जद में दो व्यवसाइयों सहित एक न्यायाधीश का घर भी आ गया। इस विस्फोट में एक व्यवसायी, उसकी पत्नी और पांच बच्चों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications