मेघालय में मंत्री बनने वालों के नाम तय

संगमा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "पार्टी हाई कमान ने उन आठ मंत्रियों के नामों को हरी झंडी दे दी है, जिन्हें शनिवार को शपथ दिलाया जाना है।" संगमा इस काम के लिए बुधवार से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

संगमा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतिम सूची जारी की गई। संगमा ने कहा कि सोनिया ने मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाने से पहले उनके साथ सरकार की स्थिरता के बारे में चर्चा की।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने वाले संगमा कांग्रेस के नेतृत्व में पांच पार्टियों वाली गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बिंदो मैथ्यू लालोंग को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि यूडीपी के 10 सदस्य हैं। पांच निदर्लीय सदस्य संगमा सरकार के साथ है जबकि केएचएनएएम पार्टी का एक विधायक उन्हें समर्थन दे रहा है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 15 सीट पर जीत हासिल की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+