सार्वजनिक विवाद में फंसे बर्लुस्कानी
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार बर्लुस्कानी ने यहां गुरुवार को आयोजित पीपुल ऑफ लिबर्टी पार्टी की एक बैठक में फिनी से कहा, "किसी निरपेक्ष संस्थान के प्रमुख की ओर से राजनीतिक बयान नहीं आने चाहिए।"
फिनी बैठक में पहली पंक्ति में बैठे हुए थे। टेलीविजन कैमरों के सामने उन्हें यह कहते सुना गया, "क्या आप मुझे बर्खास्त करने जा रहे हैं?"
जब बर्लुस्कानी मंच पर आए तो फिनी उठ कर खड़े हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर अपनी उगलियां नचाते हुए उनके वक्तव्य में व्यवधान पैदा किया।
फिनी ने कहा, "निचले सदन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का मेरा कोई इरादा नहीं है।"
ज्ञात हो कि फिनी ने वर्ष 2008 में अपनी नेशनल एलायंस पार्टी का बर्लुस्कानी की फोर्जा इटालिया में विलय कर दिया था।
फिनी ने कहा, "मैं अधिक अधिकार हासिल करने के लिए कोई आंदोलन खड़ा नहीं करना चाहता। मैं केवल अपने अतिरिक्त विचारों को जाहिर करना चाहता हूं। मैं केवल इस बारे में बातचीत का एक मौका चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications