नेतन्याहू का जेरूसलम में निर्माण कार्य रोकने से इंकार
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार इजरायली टीवी चैनल 2टीवी ने नेतन्याहू के हवाले से कहा है, "मैं एक बात कह रहा हूं : जेरूसलम में जारी कार्य नहीं रोका जाएगा।"
पूर्वी जेरूसलम में आवासीय निर्माण को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच पैदा हुए विवाद के बाद मध्य पूर्व के लिए अमेरिकी दूत का इस क्षेत्र का यह पहला दौरा है।
नेतन्याहू ने कहा, "हम इसी बारे में बात कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हमें निर्माण कार्य रोक देना चाहिए और मैं इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में कहता हूं कि यहां निषिद्ध रेखाएं हैं। यह एक निषिद्ध रेखा है। मैं इसका उल्लंघन नहीं करूंगा। यह अमेरिका के साथ कोई विवाद नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि इजरायल सरकार ने मार्च में पूर्वी जेरूसलम में 1,600 आवासीय ईकाई बनाने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications