बुर्का पहनकर कार चलाने वाली महिला पर जुर्माना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह घटना नैंतेस शहर की है। महिला को पुलिस कर्मियों ने उसकी शिनाख्त करने के लिए रोका। उस महिला ने जब चेहरे से नकाब नहीं हटाया तो उस पर पुलिस ने जुर्माना ठोक दिया।
यह 31 साल की महिला बीते नौ वर्षो से बुर्का पहन रही थी। उसने पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है और साथ ही शिकायत दर्ज कराने की इच्छा जताई है।
यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब फ्रांस की सरकार बुर्के पर पाबंदी लगाने के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने में लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications