आयकर विभाग का राजस्व 17 फीसदी बढ़ा

आयकर विभाग द्वारा दोनों राज्यों में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी देते हुए अर्गल ने संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को बताया, "वर्ष 2008-09 में 5909 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण किया गया था। वर्ष 2009-10 के लिए 6750 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन विभाग ने 6944 करोड़ राजस्व का संग्रहण किया। दोनों राज्यों में कुल 285 कार्रवाइयां की गई जिसमें 142 करोड़ की संपत्ति हासिल की गई।"

अर्गल ने बताया कि दोनों राज्यों में आयकर दाताओं की संख्या 15 लाख 64 हजार हो गई है जिसमें से 14 लाख 18 हजार ने रिटर्न दाखिल किया है। इनमें से 13 लाख 53 हजार करदाताओं की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है शेष चल रही हैं। दोनो राज्यों में पेन कार्ड होल्डर की संख्य 45 लाख से ज्यादा है। इतना ही नही विभाग की ओर से 1570 करोड़ रुपये का भुगतान रिफंड के तौर पर किया गया है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि तमाम राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाता है जिस पर कोई कर नहीं दिया जाता मगर अब ऐसा नहीं होगा । सरकार जिस जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा देगी उस पर आयकर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+