एनटीपीसी के शुद्ध मुनाफे में इजाफा
कंपनी के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान एनटीपीसी ने 1,560 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता जोड़ी थी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में क्षमता में 4,150 मेगावाट की वृद्धि करने की योजना है।
कुल 17,830 मेगावाट की क्षमता बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य जारी है। कंपनी ने इसके लिए वर्ष 2010-11 के दौरान 22,350 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की मंजूरी दे दी है।
शर्मा ने बताया, "एनटीपीसी प्रतिदिन 15 लाख घन मीटर प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ जल्द ही एक करार पर हस्ताक्षर करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications