किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद मिजोरम में तनाव

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) ने मंगलवार की देर रात 25 वर्षीय लक्ष्मण रवि दास द्वारा कथित तौर पर किशोरी के साथ किए गए दुष्कर्म के बाद गुरुवार को बंद का ऐलान किया था।

वाईएमए ने स्थानीय लोगों के अलावा आईजोल में रहने वाले सभी बाहरी लोगों को अपने घरों में रहने का फरमान जारी किया जिसके कारण शहर में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा हो गई।

अपने परिवार के साथ आईजोल में रहने वाले दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित किशोरी का परिवार और दास का परिवार एक दूसरे के निकट ही रहता है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) लालरोखुमा पचाउ ने संवाददाताओं को बताया कि यद्यपि वहां कर्फ्यू लगाने की वजह से जातीय तनाव फैल गया था, लेकिन कहीं से भी अप्रिय घटना नहीं घटी।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि तनाव को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी भी हिंसक स्थिति को रोकने के लिए गैर मिजो समुदाय के छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+