तालिबानी हमले में 8 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली जिले में गुरुवार देर रात सैन्य वाहन पर हमला किया गया। इस कबाइली जिले को अलकायदा और तालिबान आतंकवादियों का मजबूत गढ़ माना जाता है।
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के मुताबिक आतंकवादियों के एक समूह ने एक सैन्य वाहन को उस समय निशाना बनाया जब सेना के कई वाहन मिरान शाह से दत्ताखेल इलाके की तरफ जा रहे थे।
सैन्य अधिकारी के मुताबिक इस हमले में एक अधिकारी सहित सात सैनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य सैनिक की मौत शुक्रवार सुबह अस्पताल में हो गई।
उधर, पाकिस्तानी सेना की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो सैनिकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications