पाकिस्तान में 4 जासूसों की हत्या
समाचार चैनल जियो टी.वी. ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारी कलाम खान के हवाले से बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह शहर के नजदीक खादी गांव से लाशों को बरामद किया गया।
खान ने बताया कि दो शवों के सिर धड़ से अलग थे और दो में गोलियां के निशान पाए गए। उनमें से दो व्यक्ति अफगानिस्तान के थे, जबकि दो स्थानीय कबायली। इन्हें तीन हफ्ते पहले अगावा कर लिया गया था।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शवों के पास बरामद एक पत्र में कहा गया है कि अमेरिका और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों का यही हाल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications