एक गलती ने एक लाख पाउंड से दूर किया
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार 38 वर्षीय केमल केलिकनैट के पास एक टिकट था, जिसे उसने फेंक दिया। बाद में उसे पता चला कि इस टिकट से तो उसे एक लाख पाउंड मिलने वाला था लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
केमल को जब यह पता चला तो वह दौड़कर दुकान पहुंचा, जहां से उसने टिकट खरीदा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। दुकानदार से उसने कार्ड का क्रमांक अंक हासिल भी किया लेकिन उसे कहा कि कार्ड के बिना उसे इनामी राशि नहीं मिल सकती।
केमल ने कहा, "जब तक मैं यह समझ पाता कि मुझसे इतनी बड़ी गलती हुई है, तब तक देर हो चुकी थी। मैं दुखी होकर नीचे बैठ गया..मैं निराश हो गया..।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications