राठौर से राष्ट्रपति पदक वापस लिया गया (लीड-1)
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार को राठौर से पदक वापस मिल गया, जो उसे सराहनीय कार्यो के लिए मिला था।
प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को पंचकुला स्थित राठौर के आवास पर एक महिला पुलिस अधिकारी को भेजा गया था, जिन्हें राठौर ने पदक सौंप दिया।
प्रवक्ता ने कहा, "राज्य सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें राठौर के पदक को वापस लेने की बात कही गई थी।"
राज्य में पुलिस अधिकारियों का एक धड़ा राठौर से पदक वापस लिए जाने के फैसले का विरोध कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राठौर को यह पदक वर्ष 1985 में मिला था, जबकि छेड़खानी का मामला वर्ष 1990 में हुआ था।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 1990 में 15 वर्षीय छात्रा रुचिका गिरहोत्रा के साथ छेड़खानी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पिछले वर्ष दिसंबर में राठौर को दोषी करार दिया था लेकिन उसे तुरंत जमानत मिल गई। रुचिका ने वर्ष 1993 में खुदकुशी कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications