चीनी व्यापारी ने दान की पूरी संपत्ति
समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार होटल और रियल एस्टेट क्षेत्र के व्यवसायी यू पेनजीनियन ( 88 वर्ष) ने कहा, "मुझे गरीब लोगों की मदद करना अच्छा लगता है क्योंकि मैं उनके श्रम का इस्तेमाल करता हूं।"
पेनजीनियन ने गुरुवार को हांगकांग की संस्था 'यू पेनजीनियन फाउंडेशन' को बाकी बची 3.2 अरब युआन की संपत्ति दान में दे दी।
पेनजीनियन ने पिछले पांच सालों के दौरान 9.1 डॉलर की संपत्ति दान की है।
व्यवसायी ने कहा,"मैं अब अंतिम बार दान कर रहा हूं। इसके बाद मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। दान में दिए गए धन का इस्तेमाल किसी कारोबार या निवेश करने में नहीं किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications