कश्मीर में बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर में दुकानें, सार्वजनिक यातायात, कारोबारी प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। प्रशासन ने यहां के पुराने शहर इलाके के पांच थाना क्षेत्रों में लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी थी।
बंद की वजह से सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति कम रही। घाटी के अन्य जिलों पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदेरबल और बारामूला में भी बंद का असर पड़ा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लाजपत नगर विस्फोट के मामले में दो कश्मीरियों को मौत की सजा सुनाए जाने के विरोध में अलगाववादियों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications