पोलिश विमान के ब्लैक बॉक्स को लेकर असमंजस
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार पोलैंड के मुख्य अभियोजक आंद्रजेज सेरेमेट ने बताया कि जांच अधिकारियों ने विमान के ब्लैक बॉक्स से मिले विवरण को सार्वजनिक करना स्थगित कर दिया है। यह रूस से अन्य जरूरी जानकारियां मिल जाने के बाद किया जा सकता है। इस पर दो हफ्तों में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
सेरेमेट ने कहा, "फ्लाइट रिकॉडर्स का पूरा विश्लेषण होने के बाद ही इसके विवरण को सार्वजनिक करने पर फैसला हो सकता है।" उन्होंने कहा कि विवरण बहुत खास नहीं हुआ तो उसके सार्वजनिक करने का वह विरोध नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications