देसाई से हुई पूछताछ (लीड-1)
सीबीआई के प्रवक्ता हर्ष बहल ने आईएएनएस से कहा, "मामले की जांच जारी है लेकिन अभी हम विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं करा सकते हैं।"
देसाई को दो सहयोगियों, जितेंद्र पाल सिंह और कंवलजीत सिंह के साथ गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था। देसाई पर पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।
उल्लेखनीय है कि एमसीआई का मुख्य कार्य चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में समान मानक स्थापित करना और देश व विदेशों में चिकित्सा योग्यता के लिए मान्यता देना है।
परिषद मेडिकल शिक्षण संस्थानों की मान्यता रद्द करने की भी सिफारिश कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications