विप्रो को 1.2 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान
कंपनी की तरफ से शुक्रवार को कहा गया कि व्यापार के लिए सामान्य माहौल की बहाली हो रही है। आईटी सेवाओं से पहली तिमाही में कंपनी को 119.0 करोड़ डॉलर से 121.5 करोड़ डॉलर तक राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
विप्रो ने पिछले वित्त वर्ष (2009-10) की आखिरी तिमाही में 1.17 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक मानक के अनुसार कंपनी ने सालाना आधार पर 11 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.5 फीसदी वृद्धि दर्ज की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications