बिहार में तापमान बढ़ा, बिजली घटी
राज्य के ऊर्जा मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का केंद्रीय कोटा 1646 मेगावाट है लेकिन औसत आपूर्ति 850 से 875 मेगावाट ही की जा रही है। इसमें नेपाल और रेलवे को दी जाने वाली करीब 200 मेगावाट बिजली भी शामिल है। इस तरह केंद्रीय कोटे से बिहार को करीब 600 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है।
वहीं, बिहार राज्य विद्युत बोर्ड के प्रवक्ता हरेराम पांडेय कहते हैं कि बिहार को जब तक केंद्र की तरफ से अतिरिक्त बिजली नहीं दी जाएगी तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकेगा।
राजधानी पटना में गुरुवार का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और आद्र्रता 11 फीसदी थी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के भीतर मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। गया राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
