असम में बाढ़ से 100,000 लोग विस्थापित
जिले के एक अधिकारी ने बताया, "अभी तक बाढ़ की वजह से स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की वजह से 50 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।"
असम के मुख्य शहर गुवाहाटी से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में अनुमान के मुताबिक 100,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
अधिकारी ने बताया, "बाढ़ से प्रभावित लोगों ने रेलवे प्लेटफार्मो, रेल की पटरियों, सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में शरण ले रखी है।"
अधिकारी के मुताबिक बाढ़ की वजह से बहुत बड़ी संख्या में कच्चे मकान ढह हुए हैं।
केंद्रीय जल आयोग की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियां कम से कम छह जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
उल्लेखनीय है कि 2,906 किलोमीटर लंबी ब्रह्मपुत्र नदी एशिया की बड़ी नदियों में से एक है। इस नदी का 1,625 किलोमीटर भाग चीन के तिब्बत क्षेत्र में तथा 918 किलोमीटर भारत में है, जबकि शेष 363 किलोमीटर बांग्लादेश में है।
वर्ष 2004 में राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।